2025 में 18 Equity Mutual Funds ने दिया Zero Return! ₹1.29 लाख करोड़ निवेशकों की कमाई पर ब्रेक

Equity Mutual Funds with Zero Return: 2025 छोटे और मिड-कैप निवेशकों के लिए काफ़ी कठिन रहा। मार्केट में तेज़ उतार-चढ़ाव और सेक्टोरल डाइवर्जेंस के बीच कम से कम 18 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने पिछले 12 महीनों में ज़ीरो या निगेटिव रिटर्न दिया, जिससे लाखों निवेशक निराश हुए। इन फंड्स में कुल ₹1.29 लाख करोड़ की विशाल AUM है (डेटा: 31 अक्टूबर 2025, ACE MF)।

Small Cap फंड्स को सबसे बड़ा झटका

सबसे ज़्यादा दबाव Small Cap कैटेगरी पर दिखा। Zero-return लिस्ट में 7 Small Cap Funds शामिल रहे।

Top Small Cap Laggards (1-Year Performance)

  • SBI Small Cap Fund: +0.6%
  • Kotak Small Cap Fund: –2.70%
  • HSBC Small Cap Fund: –2.20%
  • Franklin India Small Cap Fund: +0.94%
  • Tata Small Cap Fund: –6.25%
  • BOI Small Cap Fund: +0.63%

SBI Small Cap जैसे बड़े फंड की AUM ₹36,945 करोड़ है — यानी इसका हल्का भी गिरना लाखों निवेशकों पर असर छोड़ता है।

Flexi-Cap, Multi-Cap, Mid-Cap में भी कमज़ोरी

न सिर्फ Small Cap, बल्कि Flexi-Cap, Mid-Cap और Multi-Cap कैटेगरी ने भी उम्मीद से कम प्रदर्शन किया।

Key Laggards (1-Year)

  • Quant Multi Cap Fund: +0.14%
  • Quant Mid Cap Fund: –0.15%
  • JM Flexi Cap Fund: –0.83%
  • NJ Flexi Cap Fund: –1.26%
  • Motilal Oswal Focused Fund: –1.01%
  • JM Value Fund: +0.16%

2025 का सबसे खराब Performer: Samco Flexi Cap Fund

एक साल में सबसे भारी नुकसान Samco Flexi Cap Fund को हुआ, जिसने पिछले 12 महीनों में –11.32% रिटर्न दिया।

इसके बाद नुकसान वाले फंड्स की लिस्ट में शामिल रहे:

  • Tata Small Cap Fund
  • Samco ELSS Tax Saver Fund
  • Samco Multi Cap Fund
  • Kotak Small Cap Fund

YTD 2025 Performance: 46 फंड्स निगेटिव में!

IndMoney के 279 equity funds के विश्लेषण (27 अक्टूबर 2025) के अनुसार 46 फंड्स ने YTD में निगेटिव रिटर्न दिया।

Top Losers of 2025 (YTD)

  • Samco Flexi Cap Fund: –15.49%
  • LIC MF Small Cap Fund: –10.46%
  • Samco ELSS Tax Saver Fund: –8.99%
  • HSBC Small Cap Fund: –7.78%
  • Motilal Oswal Midcap Fund: –6.70%
  • LIC MF Value Fund: –6.64%

लेकिन दूसरी तरफ कई फंड्स ने Double-Digit Returns भी दिए

कुल 279 में से 233 फंड्स ने पॉज़िटिव रिटर्न दिए — यानी गिरावट सिर्फ कुछ कैटेगरीज़ तक सीमित रही।

Top Performers 2025

  • ICICI Prudential Large & Mid Cap Fund: +13.77%
  • ICICI Prudential Focused Equity Fund: +13.29%
  • SBI Focused Fund: +12.72%

ELSS कैटेगरी में भी अच्छे रिटर्न मिले:

  • HDFC ELSS Tax Saver
  • ICICI Prudential ELSS
  • Aditya Birla Sun Life ELSS
    (सभी ने double-digit gains दिये)

Experts कहते है 1-Year Return से मत जज करें, Equity में 7+ साल का Horizon जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि 2025 में small-cap और mid-cap सेगमेंट में आई correction पूरी तरह normal है, क्योंकि पिछले कुछ साल ये कैटेगरी पहले ही बहुत तेज़ चढ़ चुकी थी।

One-year return equity funds को judge करने का सही तरीका नहीं है। म्यूचुअल फंड्स को कम से कम 7 साल या उससे ज़्यादा समय देना चाहिए ताकि volatility smooth हो सके और असली compounding दिखाई दे।

तो मुद्दे की बात यह है की…

2025 ने एक बार फिर दिखा दिया कि म्यूचुअल फंड्स में short-term volatility हमेशा रहेगी — लेकिन discipline, सही allocation और long-term horizon ही असली strategy है।

अगर आप भी ऐसे फंड में निवेशित हैं जिसका 1-year return कमजोर है, तो घबराएं नहीं — पूरी कैटेगरी पर नज़र डालें और फंड के 5-year और 7-year performance को प्राथमिकता दें।

इसे पढे: Axis Multi-Asset Active FoF NFO: क्या यह एक सही मल्टी-एसेट विकल्प है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top