JioBlakRock Mutual Fund ने SEBI के पास अपने तीन नए mutual fund schemes के लिए draft offer documents जमा किए हैं। इनमें JioBlackRock Short Duration Fund, JioBlackRock Low Duration Fund और JioBlackRock Arbitrage Fund शामिल हैं। Draft papers में इन फंड्स की investment strategy, risk framework और operational structure से जुड़ी सभी शुरुआती जानकारी दी गई है।
JioBlackRock Low Duration Fund
JioBlackRock Low Duration Fund एक open-ended debt scheme होगी, जिसमें निवेश 6 से 12 महीनों की Maturity Duration वाले debt और money market instruments में किया जाएगा। फंड का उद्देश्य नियमित आय उत्पन्न करना है। फंड का risk profile अपेक्षाकृत high interest rate risk और moderate credit risk वाला बताया गया है।
JioBlackRock Low Duration Fund का benchmark NIFTY Low Duration Debt Index A-I रखा गया है। Liquidity के मामले में यह फंड open-ended होगा और redemption की राशि 3 business days में ट्रांसफर की जाएगी। यदि देरी होती है, तो AMC को 15% प्रति वर्ष की दर से interest देना होगा।
Minimum investment ₹500 है, जिसे lumpsum, SIP और switch-in के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। Exit load नहीं रखा गया है। शुरुआत में केवल direct plan और growth option उपलब्ध होंगे। Risk management के लिए segregated portfolio यानी side-pocketing और swing pricing की सुविधा दी जाएगी।
इसे पढ़े: Parag Parikh Large Cap Fund: इंडेक्स फंडसे ज्यादा रिटर्न कैसे देगा?
JioBlackRock Short Duration Fund
JioBlackRock Short Duration Fund एक open-ended short duration category का debt fund है। फंड 1 से 3 साल की Macaulay Duration वाले debt और money market instruments में निवेश करेगा। इसका risk profile भी high interest rate risk और moderate credit risk के साथ रखा गया है।
JioBlackRock Short Duration Fund का benchmark NIFTY Short Duration Debt Index A-II होगा। Redemption 3 business days में पूरा किया जाएगा और देरी की स्थिति में AMC को 15% प्रति वर्ष की दर से ब्याज देना होगा।
Minimum investment वही ₹500 है, जो lumpsum और SIP दोनों में लागू होगा। Exit load नहीं रखा गया है और शुरुआत में केवल direct plan और growth option उपलब्ध होंगे। Risk management में side-pocketing और swing pricing की सुविधाएँ शामिल हैं।
Common Facilities
दोनों फंड्स के लिए NFO price ₹1,000 per unit तय किया गया है। SIP की minimum राशि ₹500 है और कम से कम 6 instalments जरूरी होंगी। SIP top-up और pause विकल्प उपलब्ध होंगे। STP और SWP भी ongoing आधार पर उपलब्ध रहेंगे। NAV रोज़ाना रात 11 बजे तक घोषित की जाएगी।
किसके लिए उपयुक्त?
ये दोनों debt mutual funds उन निवेशकों के लिए बेहतर हो सकते हैं जो कम अवधि के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, bank FD से बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं, और थोड़ा जोखिम लेकर नियमित आय के साथ एक स्थिर debt portfolio बनाना चाहते हैं। Side-pocketing और swing pricing जैसे फीचर्स इन फंड्स को risk-managed विकल्प बनाते हैं।
निष्कर्ष
SEBI की मंजूरी मिलने के बाद JioBlackRock Mutual Fund अपने short और low duration funds को लॉन्च करेगा। Fixed-income category में नए विकल्प तलाश रहे निवेशकों के लिए ये schemes आकर्षक साबित हो सकती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो liquidity, low minimum investment और disciplined debt investing की सुविधा चाहते हैं।
Disclaimer: यह जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यहां दिए गए किसी भी बिंदु को निवेश सलाह न माना जाए। निवेश करने से पहले अपनी जोखिम क्षमता, वित्तीय लक्ष्य और निवेश अवधि का मूल्यांकन करें। आवश्यकता होने पर SEBI-registered financial advisor या फिर आपके AMFI-registered MFD से सलाह लें।