Motilal Oswal Flexicap Passive FoF NFO: जाने डिटेल्स, स्ट्रैटिजी, टैक्स और रिव्यू

Motilal Oswal Diversified Equity Flexicap Passive Fund of Funds (FoF) का यह NFO एक low-cost, diversified और passive equity solution है। यह फंड अलग-अलग ETFs और index funds में निवेश करके large, mid और small-cap कंपनियों में exposure देता है।

यह खास तौर पर उन long-term investors के लिए डिजाइन किया गया है जो 1) active stock-picking risk से बचना चाहते हैं 2) market-wide diversification चाहते हैं 3) और cost-conscious तरीके से निवेश करना पसंद करते हैं।

NFO की मुख्य जानकारी (Key NFO Details)

  • AMC: Motilal Oswal Mutual Fund
  • Scheme type: Open-ended Fund of Funds (Equity-oriented, Flexicap – Passive)
  • NFO price: ₹10 प्रति यूनिट
  • NFO period: 2 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026
  • Minimum investment:
    • Lumpsum: ₹500 (₹1 के multiple में)
    • SIP: Daily SIP ₹500 से (SID के अनुसार अन्य frequencies भी उपलब्ध)
  • Plans / Options: Regular & Direct – Growth option
  • Exit load:
    • 15 दिनों के अंदर redemption पर 1%
    • 15 दिनों के बाद कोई exit load नहीं

इसे पढे: म्यूचुअल फंड एनएफओ क्या होता है? | Mutual Fund NFO Kya Hota Hai?

Investment Objective और Strategy

Objective:

Long-term capital appreciation generate करना, मुख्य रूप से domestic equity ETFs और index funds में passively invest करके।

Investment approach:

Large-cap, mid-cap और small-cap सभी segments में exposure देगा। Flexicap style allocation, लेकिन purely passive instruments के जरिए और Investor को manual rebalancing की जरूरत नहीं होगी।

Indicative asset allocation:

95–100% रकम Domestic equity ETFs / index funds मे निवेश होगी और 0–5% रकम Debt, money market या liquid instruments (liquidity management के लिए) निवेश की जाएगी।

Benchmark:

Nifty 500 Total Return Index (TRI) – क्योंकि यह पूरे market cap spectrum को cover करता है।

Costs, Riskometer और Taxation

Expense Ratio & Costs

FoF level पर अनुमानित TER ~1% तक (SEBI limits के अनुसार) होगा लेकिन Double-layer cost लागू होगा। वो कैसे? एक तो FoF का expense ratio और Underlying ETFs / index funds का TER भी होगा। इसलिए effective cost, direct ETF investing से थोड़ी अधिक हो सकती है।

Riskometer

Equity-oriented FoF होने के कारण High / Very High risk category मे शामील होता है। यह FOF केवल long-term horizon (5+ साल) के लिए Suitable है।

Taxation

यह FoF है, इसलिए taxation debt mutual fund की तरह होगी। Equity-style LTCG (₹1.25 लाख exemption) का benefit नहीं मिलेगा। Underlying equity होने के बावजूद tax treatment अलग है, जिसे investor को clearly समझना चाहिए।

किसके लिए उपयुक्त है यह NFO?

Long-term investors (5+ साल) जो 1) पूरे market में diversified exposure चाहते हैं 2) ETFs चुनने और rebalance करने की झंझट से बचना चाहते हैं 3) और Active fund manager risk नहीं लेना चाहते है।

कौन इसे Avoid कर सकते हैं:

जिनके पास पहले से diversified flexicap / multicap / index portfolio है। जो tax efficiency को सबसे ज़्यादा priority देते हैं और जो खुद direct ETFs से low-cost DIY portfolio बना सकते हैं

इसे पढ़े: पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड रिव्यू 2026 | Parag Parikh Flexi Cap Fund Review 2026 in Hindi

FAQs

Motilal Oswal Flexicap Passive FoF NFO क्या है?

Motilal Oswal Flexicap Passive FoF NFO एक passive Fund of Funds है, जो अलग-अलग equity ETFs और index funds में निवेश करके large, mid और small-cap कंपनियों में diversified exposure देता है। इसमें कोई active stock selection नहीं होता, बल्कि पूरा निवेश index-based strategy पर चलता है, जिसे Motilal Oswal Mutual Fund manage करता है।

क्या इस फंड में निवेश करने पर टैक्स equity fund जैसा लगेगा?

नहीं। यह fund भले ही पूरी तरह equity ETFs में निवेश करता हो, लेकिन FoF होने के कारण इसका taxation debt mutual fund जैसा होता है। यानी equity funds वाला LTCG exemption और concessional tax rate यहाँ applicable नहीं होता। यह point निवेश से पहले समझना बहुत ज़रूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top