जब भी कोई नया म्यूचुअल फंड लॉन्च होता है, तो उसके शुरुआती सब्सक्रिप्शन पीरियड को NFO (New Fund Offer) कहा जाता है। इस दौरान निवेशक आमतौर पर ₹10 के फेस वैल्यू पर म्यूचुअल फंड यूनिट्स खरीद सकते हैं।
सरल शब्दों में, NFO म्यूचुअल फंड की दुनिया का “IPO जैसा शुरुआती ऑफर” होता है, जो सीमित समय के लिए खुला रहता है। NFO बंद होने के बाद स्कीम का NAV मार्केट के अनुसार रोज़ बदलता रहता है।
NFO क्या होता है?
NFO = New Fund Offer, जब कोई AMC पहली बार नई म्यूचुअल फंड स्कीम लॉन्च करती है जैसे SBI Mutual Fund या HDFC Mutual Fund। NFO के दौरान यूनिट्स आमतौर पर ₹10 प्रति यूनिट के फेस वैल्यू पर मिलती हैं।
NFO बंद होने के बाद जमा की गई राशि को स्कीम के उद्देश्य के अनुसार Equity, Debt या अन्य एसेट्स में निवेश किया जाता है। इसके बाद फंड का NAV रोज़ बदलता है।
NFO में निवेश कैसे करें? (Step-by-Step Guide)
1. KYC पूरा करें
NFO में निवेश करने से पहले आपका KYC (CKYC / eKYC) “Verified” होना ज़रूरी है। PAN, Aadhaar और मोबाइल नंबर के बिना निवेश संभव नहीं है।
2. निवेश का तरीका चुनें
- Online Platform / Broker: आप Groww, Zerodha Coin, Angel One इन प्लेटफॉर्म्स पर “Ongoing NFOs” सेक्शन में जाकर निवेश कर सकते है।
- AMC की Website से Direct: जिस फंड हाउस का NFO है, उसकी official website से Direct Plan NFO में निवेश किया जा सकता है।
- Mutual Fund Advisor के ज़रिए: आप किसी registered Mutual Fund Advisor / Distributor की मदद से भी NFO में निवेश कर सकते हैं।
अगर आप किसी NFO में निवेश करना चाहते हैं लेकिन प्लेटफॉर्म, फंड सिलेक्शन या KYC प्रोसेस को लेकर कन्फ्यूज़ हैं, तो मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। मैं आपकी प्रोफाइल के हिसाब से सही NFO चुनने और पूरा ऑनलाइन प्रोसेस स्टेप‑बाय‑स्टेप करके दूंगा। (यहा रजिस्टर करे)
3. NFO चुनें
NFO सिलेक्ट करते समय यह ज़रूर देखें की फंड का risk level आपकी capacity से match होना चाहिए और उसका उद्देश्य आपके financial goal से align करना चाहिए।
4. Apply / Invest करें
“Apply / Invest” पर क्लिक करके निवेश की शुरुआत करें। इसके बाद Lumpsum या (यदि उपलब्ध हो) SIP का विकल्प चुनें।
5. Payment करें
पेमेंट के लिए आप UPI या Net Banking का उपयोग कर सकते हैं। कुछ प्लेटफॉर्म पर NEFT या Debit Card का विकल्प भी उपलब्ध होता है।
6. Unit Allotment
NFO बंद होने के बाद ही यूनिट्स अलॉट होती हैं। आमतौर पर अलॉटमेंट ₹10 के आसपास NAV पर होता है। इसके बाद NAV रोज़ बदलता है
NFO में निवेश से पहले क्या ज़रूर जांचें?
1. Fund Objective & Strategy
क्या यह फंड आपके financial goals (long-term wealth, retirement, tax saving आदि) से match करता है?
2. Risk Profile
High या Very High risk वाले NFO केवल उन निवेशकों के लिए उपयुक्त होते हैं जिनका investment horizon लंबा है।
3. AMC का Track Record
उसी AMC की existing schemes की consistency और discipline देखना ज़रूरी है।
4. ₹10 NAV का भ्रम
NFO सस्ता नहीं होता। पुरानी स्कीम्स भी अच्छे valuation और strong performance दे सकती हैं।