Parag Parikh Flexi Cap Fund यह फंड long-term investors के बीच काफी लोकप्रिय है, इसलिए हम इसके ऐतिहासिक प्रदर्शन के आधार पर भविष्य के रिटर्न की एक practical understanding बनाएंगे।
इस ब्लॉग में हम Parag Parikh Flexi Cap Fund को विस्तार से समझेंगे—खास तौर पर यह जानेंगे कि ₹1,000 की मासिक SIP से लंबे समय में कितना वास्तविक (realistic) रिटर्न मिल सकता है।
Flexi Cap Fund क्या है?
Flexi Cap Fund एक equity mutual fund होता है जो large cap, mid cap और small cap—तीनों तरह की कंपनियों में बिना किसी तय सीमा के निवेश कर सकता है।
इस कैटेगरी की सबसे बड़ी खासियत है flexibility—फंड मैनेजर market condition के अनुसार portfolio allocation बदल सकता है।
Parag Parikh Flexi Cap Fund इसी कैटेगरी का एक well-known उदाहरण है, जो disciplined investing और long-term approach के लिए जाना जाता है।
इसे पढ़े: पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड रिव्यू 2026 | Parag Parikh Flexi Cap Fund Review 2026 in Hindi
Parag Parikh Flexi Cap Fund – मुख्य हाइलाइट्स
- Inception Date: 24 मई 2013
- Minimum Investment: ₹1,000 (SIP / Lumpsum)
- Latest NAV (Regular – Growth): ₹95.04
- Fund Size (AUM): ₹1,29,783 करोड़
- Expense Ratio (Regular Plan): 0.63%
- Exit Load:
- निवेश के 10% से अधिक यूनिट्स पर 2% (365 दिन के भीतर)
- निवेश के 10% से अधिक यूनिट्स पर 1% (366–730 दिन के बीच)
₹1,000 SIP कैलकुलेशन (Historical Returns के आधार पर)
नीचे दिए गए SIP calculations इस फंड के past performance (Regular Growth) पर आधारित हैं, ताकि आपको एक realistic picture मिल सके:
| अवधि | वार्षिक रिटर्न | कुल निवेश | अनुमानित वैल्यू |
|---|---|---|---|
| 1 साल | 8.56% | ₹12,000 | ₹12,549 |
| 3 साल | 23.07% | ₹36,000 | ₹50,382 |
| 5 साल | 21.04% | ₹60,000 | ₹1,01,227 |
| 10 साल | 18.33% | ₹1,20,000 | ₹3,14,629 |
| Since Inception ( 12 साल – असल मे 12 साल 7 महीने हुवे है) | 19.57% | ₹1,44,000 | ₹5,10,025 |
Important: ये आंकड़े पिछले रिटर्न्स पर आधारित हैं। Mutual funds में future returns guaranteed नहीं होते, लेकिन past performance long-term potential समझने में मदद करता है।
यह फंड किन निवेशकों के लिए सही है?
Parag Parikh Flexi Cap Fund उन investors के लिए suitable है जो:
- 7–10 साल या उससे ज्यादा का investment horizon रखते हैं
- Stability + growth दोनों चाहते हैं
- SIP के जरिए disciplined investing कर सकते हैं
- India के साथ-साथ global exposure को महत्व देते हैं
Parag Parikh Flexi Cap Fund में निवेश कैसे करें?
आप इस फंड में SIP शुरू कर सकते हैं:
- AMC (PPFAS) की official website से
- Groww, Zerodha Coin, ET Money, Angel One जैसे platforms से
- या किसी Mutual Fund Advisor (MFD) के माध्यम से
अगर आप सही फंड चुनना, SIP शुरू करना या Long-term Financial Planning चाहते हैं, तो मुझसे सीधे संपर्क करें। मैं AMFI-Registered Mutual Fund Advisor हूँ और आपकी जरूरत के अनुसार Simple और Step-by-Step Guidance प्रदान करता हूँ—₹1,000 SIP से लेकर बड़े Financial Goals तक। (यहा रजिस्टर करे)
निष्कर्ष
Parag Parikh Flexi Cap Fund ने since inception लगभग 19–20% CAGR का मजबूत track record दिखाया है। अगर आप ₹1,000 से investment शुरू करना चाहते हैं और long-term wealth creation का goal रखते हैं, तो यह फंड एक strong long-term option हो सकता है।
इसे पढ़े: HDFC Flexi Cap Fund ₹1000 SIP – 10, 20, 30 साल में कितना बनेगा?