Parag Parikh Large Cap Fund: इंडेक्स फंडसे ज्यादा रिटर्न कैसे देगा?

PPFAS Mutual Fund लगभग 7 साल बाद एक नया इक्विटी फंड लॉन्च करने जा रहा है, और इस बार फोकस है Large-Cap Category पर है जो पहले से ही बेहद प्रतिस्पर्धी और बेंचमार्क-ड्रिवन मानी जाती है। यह नया फंड जनवरी 2026 में लॉन्च किया जाएगा (रेगुलेटरी अप्रूवल के बाद)।

नई स्कीम को लेकर निवेशकों के बीच काफी उत्सुकता है, क्योंकि यह न तो पूरी तरह Passive होगी और न ही पूरी तरह Active. बल्कि इन दोनों के बीच की “Index-Plus” Strategy अपनाएगी।

चलो जानते है इस स्ट्रैटिजी के बारे मे!

क्या है Parag Parikh Large Cap Fund का कॉन्सेप्ट?

Parag Parikh Large Cap Fund एक ऐसी स्कीम होगी जो Nifty 100 को करीब से फॉलो करेगी—यानी वही स्टॉक्स, लगभग वही वेटेज और वही Broad Market Exposure।

लेकिन यह पूरी तरह एक Passive Index Fund नहीं होगी। इसमें फंड मैनेजर कुछ “Smart Execution Strategies” इस्तेमाल करेंगे, जैसे बेहतर Entry-Exit Timing या Flow Optimization, जिससे हल्का सा अल्फ़ा (Extra Return) कमाने की कोशिश की जाएगी, जबकि जोखिम Index जैसा ही रहेगा।

यह पढ़े: Franklin India Flexi Cap Fund Review 2025: रिटर्न, फायदे-नुकसान और निवेश करना चाहिए या नहीं?

Semi-Active Model क्या है ? Passive जैसा, पर दिमाग के साथ

फंड मैनेजर Rukun Tarachandani ने यूनिटहोल्डर्स मीटिंग में बताया कि यह स्कीम 5 प्रमुख Execution Ideas पर चलेगी जो Index से ज़्यादा दूर नहीं जाएँगे, लेकिन Execution को Smart बनाएँगे।

संभावित Execution Strategies:

  • Entry और Exit को बेहतर Timing करना
  • Index Stocks में Short-Term Movements का लाभ लेना
  • Cash Optimization
  • Portfolio में छोटी Tactical Shifts
  • Better Flow Management

ध्यान रहे। यह स्कीम Big Active Bets नहीं लेगी, इसलिए Risk कम रहने वाला है और Tracking Error भी Low-Moderate ही रह सकता है।

निवेशकों के लिए इसका क्या अर्थ है?

Parag Parikh Large Cap Fund आपको Index Fund जैसा Diversification देगा, लेकिन साथ ही थोड़े Extra Return की भी कोशिश करेगा। इसे एक Hybrid Approach मानें—ना पूरी तरह Passive, ना पूरी तरह Active।

Long Term में इसका प्रदर्शन बेंचमार्क के आसपास या थोड़ा ऊपर रह सकता है, जबकि Short Term में हल्का Tracking Error दिख सकता है।

आपके म्यूचूअल फंड पोर्टफोलिओ में Parag Parikh Large Cap Fund कहाँ फिट करें?

Parag Parikh Large Cap Fund स्कीम उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जिन्हें Index Investing की सरलता और पारदर्शिता पसंद है, लेकिन साथ ही थोड़ा सा अतिरिक्त Alpha भी चाहते हैं। यह Active Funds के मुकाबले कम जोखिम वाला विकल्प है और Large-Cap में एक मजबूत Core Allocation दे सकता है।

आपके म्यूचूअल फंड पोर्टफोलिओ में इसे आप एक Index Fund के Alternate, या एक Core Large-Cap Holding के रूप में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इसकी रणनीति कम जोखिम और बेहतर Execution पर आधारित है।

Invest करने से पहले कुछ चीज़ें ज़रूर तुलना करें—Expense Ratio, Tracking Error, लंबे समय तक Strategy की Discipline और फंड हाउस की Execution Consistency।

वैसे इस फंड हाउस की कन्सिस्टन्सी पे कोई शक नहीं और जो बोलते है वो करते है।

तो मुद्दे बात यह है की ...

PPFAS का नया Large-Cap Fund भारतीय बाजार में एक अनोखा मिश्रण लाता है— Index जैसी Stability + Smart Execution से Limited Alpha का प्रयास।

वह निवेशक जिन्हें Index Fund की साफ-सुथरी Strategy पसंद है लेकिन थोड़ा Extra Return भी चाहिए, उनके लिए यह एक Balanced विकल्प साबित हो सकता है।

Parag Parikh Large Cap Fund FAQs

Parag Parikh Large Cap Fund किस तरह का फंड है?

Parag Parikh Large Cap Fund यह एक Index-Plus Large-Cap फंड है जो Nifty 100 को करीब से फॉलो करता है, लेकिन Smart Execution Strategies के ज़रिए थोड़ा अतिरिक्त रिटर्न कमाने की कोशिश करता है।

क्या Parag Parikh Large Cap Fund पूरी तरह Passive Index Fund है?

नहीं। यह Semi-Active मॉडल पर चलता है—स्टॉक और वेटेज Index जैसे रहते हैं, लेकिन Entry-Exit और Execution में थोड़ी Active रणनीति अपनाई जाती है।

किन निवेशकों के लिए Parag Parikh Large Cap Fund अच्छा है?

उन निवेशकों के लिए जो Index Fund की सादगी चाहते हैं, लेकिन थोड़ा सा Alpha भी पाना चाहते हैं, और Active Funds के हाई रिस्क से बचना चाहते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यहां दिए गए किसी भी बिंदु को निवेश सलाह न माना जाए। निवेश करने से पहले अपनी जोखिम क्षमता, वित्तीय लक्ष्य और निवेश अवधि का मूल्यांकन करें। आवश्यकता होने पर SEBI-registered financial advisor या फिर आपके AMFI-registered MFD से सलाह लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top