Samco Small Cap Fund NFO Review: भारत की स्मॉल-कैप स्पेस इस समय बेहद तेज़ी से बढ़ रही है, जहां कई उभरती कंपनियाँ आने वाले वर्षों में लार्ज-कैप बनने की क्षमता रखती हैं। इसी अवसर को कैप्चर करने के लिए Samco Mutual Fund ने नया Samco Small Cap Fund NFO लॉन्च किया है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो हाई-ग्रोथ स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करने के लिए डिज़ाइन की गई है। NFO की तारीखें 14 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक तय की गई हैं। यह फंड उन लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए बनाया गया है जो शुरुआती स्टेज की कंपनियों से कैपिटल ग्रोथ पाना चाहते हैं और मार्केट वोलैटिलिटी को संभाल सकते हैं।
Samco Small Cap Fund NFO की जरूरी जानकारी
Samco Small Cap Fund उन कंपनियों में निवेश करता है जिनकी मार्केट कैप रैंकिंग 251 से 750 के बीच होती है। यही स्मॉल-कैप कैटेगरी का असली ग्रोथ इंजन माना जाता है। इस फंड का बेंचमार्क Nifty SmallCap 250 TRI है। शुरुआती निवेश के लिए मिनिमम अमाउंट ₹5,000 रखा गया है, जबकि SIP सिर्फ ₹500 से शुरू की जा सकती है। फंड ‘Very High Risk’ कैटेगरी में आता है, इसलिए यह केवल उन निवेशकों के लिए है जिनकी रिस्क टॉलरेंस मजबूत है और जिनका निवेश क्षितिज कम से कम 4–5 साल का है।
इसे पढे: PGIM India Multi Asset Allocation Fund NFO: निवेश करने से पहले जानें जरूरी बातें
Samco Small Cap Fund Investment Strategy को समझे
Samco Small Cap Fund की सबसे बड़ी USP इसकी क्वांट-आधारित C.A.R.E. Momentum Strategy है। इस मॉडल में चार प्रमुख प्रकार के मोमेंटम को ट्रैक किया जाता है—Cross-Sectional Momentum, Absolute Momentum, Revenue Momentum और Earnings Momentum। यानी कंपनी की सेल्स ग्रोथ, प्रॉफिट ग्रोथ, प्राइस ट्रेंड और मार्केट मोमेंटम सभी को एक साथ मिलाकर स्टॉक्स का चयन किया जाता है। Samco का मानना है कि यह स्ट्रैटेजी अगले लीडर्स को जल्दी पहचानने में मदद कर सकती है। हालांकि मोमेंटम स्ट्रैटेजी उतार-चढ़ाव वाला रास्ता भी दिखाती है, इसलिए इसे लॉन्ग-टर्म व्यू के साथ ही अपनाना चाहिए।
Samco Small Cap Fund का Asset Allocation Model कैसा है?
Samco Small Cap Fund का 65% से 100% हिस्सा स्मॉल-कैप कंपनियों में जाता है, जैसा कि AMFI की परिभाषा में बताया गया है। बाकी हिस्सा अन्य इक्विटी, इंटरनेशनल स्टॉक्स या डेब्ट/मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाया जा सकता है ताकि पोर्टफोलियो में थोड़ा सा स्टेबिलिटी बैलेंस बना रहे। जरूरत पड़ने पर हेजिंग के लिए डेरिवेटिव्स का उपयोग भी किया जा सकता है। यह पूरी प्रक्रिया क्वांटिटेटिव और फंडामेंटल दोनों नजरियों को साथ लाती है।
Samco Small Cap Fund की Management Team
Samco Small Cap Fund को Umeshkumar Mehta, Dhawal Ghanshyam Dhanani और Nirali Bhansali जैसे अनुभवी मैनेजर्स संभालते हैं। ये टीम डेटा-ड्रिवन मॉडल्स और फंडामेंटल रिसर्च दोनों का इस्तेमाल करके मोमेंटम आधारित स्टॉक्स चुनती है। Samco AMC लंबे समय से क्वांट-आधारित निवेश रणनीतियों पर काम करता रहा है, इसलिए यह फंड उसकी फिलॉसफी का एक नैचुरल एक्सटेंशन है।
Samco Small Cap Fund मे कौन निवेश कर सकता है?
Small-cap investing हमेशा हाई वोलैटिलिटी वाला माना जाता है। कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव आता है, लेकिन अगर सही कंपनियाँ चुन ली जाएँ तो रिटर्न भी काफी बड़े हो सकते हैं। Samco Small Cap Fund उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो हाई रिस्क लेने को तैयार हों, लॉन्ग-टर्म वीजन रखते हों और मार्केट फ्लक्चुएशन्स को समझते हों। NFO होने की वजह से इसका कोई पिछला ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए निर्णय लेते समय अपने फाइनेंशियल प्लान, रिस्क प्रोफाइल और पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन को ध्यान में रखना ज़रूरी है।
Samco Small Cap Fund मे टैक्स कितना लगेगा?
चूँकि यह एक इक्विटी-ओरिएंटेड फंड है, इसलिए टैक्सेशन भी स्टैंडर्ड इक्विटी नियमों के अनुसार लागू होता है। 12 महीने से पहले बेचने पर 15% का शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता है। वहीं, 12 महीने से ज़्यादा होल्ड करने पर ₹1 लाख से ऊपर के लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन पर 10% टैक्स लगता है। जो निवेशक लंबी अवधि तक रहने का प्लान करते हैं, वे इस टैक्स स्ट्रक्चर का फायदा उठा सकते हैं।
कन्क्लूशन
भारत का स्मॉल-कैप मार्केट ₹62 लाख करोड़ से ज़्यादा का हो चुका है और तेज़ी से बढ़ रहा है। Samco Small Cap Fund इसी ग्रोथ का हिस्सा बनने का अवसर देता है। इसका मोमेंटम-आधारित क्वांट मॉडल हाई-ग्रोथ कंपनियों को जल्दी कैप्चर करने में मदद कर सकता है, लेकिन साथ ही वोलैटिलिटी भी बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपका निवेश लक्ष्य लॉन्ग-टर्म है, आप रिस्क लेने में सहज हैं, और आप स्मॉल-कैप से हाई ग्रोथ चाहते हैं—तब यह NFO आपकी पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी में एक अच्छा हिस्सा बन सकता है।
इसे पढे: Digital Gold में निवेश से पहले सावधान रहें – SEBI की सख्त चेतावनी
